लोगों को नमस्ते कर लूटने वाला बदमाश पुलिस ने पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोगों को नमस्ते कर लूटने वाला बदमाश पुलिस ने पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी में लोगों से नमस्ते करके लूटपाट करने वाले बदमाश को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी अभी तक करीब 60 लाख के गहने चुरा चुका है। लेकिन ज्यादातर पैसा जुए व शराब में उड़ा भी चुका है। पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ उससे सामान खरीदने वाले को भी पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने शिकारों को हाथ जोड़कर नमस्कार करता था और उनके पैर छूकर आशीर्वाद मांगता था। वह कपट से उनसे उनके गहने मांग लेता था और फिर वहां से फरार हो जाता था। यह गिरोह लोगों से लूटपाट करने से पहले हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करता है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला चांद मोहम्मद (35) बुजुर्ग लोगों को उनके किसी संबंधी का परिचित या दोस्त बनकर निशाना बनाता था और उनके गहने लूट ले जाता था। उन्होंने बताया कि मोहम्मद ने 2017 के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में ऐसे 100 से अधिक अपराधों को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने शिकारों को हाथ जोड़कर नमस्कार करता था और उनके पैर छूकर आशीर्वाद मांगता था। वह कपट से उनसे उनके गहने मांग लेता था और फिर वहां से फरार हो जाता था। आरोपी के अतिरिक्त पुलिस ने फरीदाबाद के ही रहने वाले दिनेश कुमार सोनी नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जो मोहम्मद से कथित तौर पर चोरी की वस्तुएं खरीदता था। पुलिस के मुताबिक 17 अक्टूबर को 70 वर्षीय एक महिला ने इस बारे में शिकायत की, तब मामला प्रकाश में आया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 60 लाख रूपये तक के गहने चुराए लेकिन ज्यादातर पैसा वह जुएं में हार गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox