
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने इन्फैंट्री दिवस पर सैन्य कमांडरों की कॉन्फ्रेंस में कहा कि भ्रष्टाचार हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की बड़ी बाधाओं में से एक रहा है। मेरा मानना है कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सभी हितधारकों को मिलकर काम करने की जरूरत है।
बता दें कि इससे पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने नेशनल वार मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन्फैंट्री दिवस को आजाद भारत की पहली सैन्य घटना की याद के रूप में देखा जाता है। जब भारतीय सेना ने 27 अक्टूबर 1947 को कश्मीर घाटी में भारतीय जमीन पर पहला हमला किया था। यह जीत सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन के कर्मियों द्वारा पूरी की गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तानी सेना के हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत सरकार से मदद मांगी थी। जिसके बाद भारतीय फौज कश्मीर की रक्षा के लिए वहां पहुंची। उन्होने कहा कि देश में अगर भ्रष्टाचार पर काबू पा लिया जाये तो देश एक महाशक्ति बन सकता है और इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास व काम करना होगा।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल