दिल्ली पुलिस ने किया प्री-वर्चुअल जाॅब फेयर का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने किया प्री-वर्चुअल जाॅब फेयर का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस ने छोटे-मोटे अपराधों में शामिल और अपराध की जिंदगी छोड़ चुके नाबालिग व सीसीएल युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने और उन्हे एक बेहतर जिंदगी का अवसर प्रदान करने के लिए प्री-वर्चुअल जाॅब फेयर का आयोजन किया। इस आयोजन में पूरी दिल्ली से करीब 276 पहले से घोषित युवाओं ने भाग लिया जिसमें 237 नाबालिग व पूरी दिल्ली के विभिन्न जिलों से 39 सीसीएल भी काउंसलिंग में शामिल हुए।


इस जाॅब फेयर का आयोजन नाॅर्थ जिला के डीसीपी व युवा के डिप्टी नोडल अधिकारी अंटो अलफोंस की देखरेख में सिविल लाईनस अलीपुर रोड़ के गो मैस मंे दक्षिणी रेंज के संयुक्त आयुक्त डी सी श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। जाॅब फेयर तीन सत्रों में आयोजित किया गया। जाॅब फेयर के प्रथम सत्र में नाॅर्थ जिला के डीसीपी अंटो अलफोंस ने वर्चुअल मिटिंग में संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए यह आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण है।

उन्होने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी एक अच्छी व इज्जत की जिंदगी जीने के हकदार है और पुलिस आप लोगों को अच्छी जिंदगी देने के लिए काम कर रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस के कमीशनर मुख्य रूप से रूचि ले रहे हैं। वहीं इस आयोजन के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए लाॅजिस्टिक स्किल काउंसिल के अधिकारी जतिन पैट्रिक, नेशनल स्किल डेवलेपमैंट काॅरपोरेशन और स्किल डेवलपमैंट मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों ने युवाओं को जाॅब फेयर व स्किल प्रोग्रामिंग की जानकारी दी। तीसरे सत्र में लाॅजिस्टिक स्किल काउंसिल के हैड कैडर गिरी ने जाॅब फेयर में युवाओं को जाॅब की स्थिति, वेतन, जिम्मेदारियां व कंपनियों की जानकारी दी तथा युवाओं के सवालों का जवाब दिया। तथा उन्हे वर्चुअल इंटरव्यू की भी जानकारी दी। इसके अलावा करीब 100 ज्युवेनाईल व युवाओं ने फोन के माध्यम से भी जाॅब फेयर में भाग लिया। इस आयोजन में जिला ज्युवेनाईल अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस संबंध मंे डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि आयोजन पूरी तरह से सफल रहा और नाबालिगों व युवाओं ने पूरे उत्साह व विश्वास के साथ इसमे भाग लिया और अपनी सकारात्मक सोच प्रकट की। उन्होने कहा इस आयोजन में चयनित किये गये युवाओं को मंत्रणा के बाद सुचित किया जायेगा। और उन्हे प्रशिक्षित भी किया जायेगा। उन्होने कहा कि दिल्ली पुलिस समाज से भटके युवाओं को एक बेहतर जिंदगी देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के आयोजन समय-समय पर दिल्ली पुलिस करती रही है। उन्होने आयोजन में भाग लेने के लिए सभी का आभार भी प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox