बरौदा में भाजपा हुई मजबूत, पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक हुए भाजपा में शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बरौदा में भाजपा हुई मजबूत, पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक हुए भाजपा में शामिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गोहाना/हरियाणा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जैसे-जैसे बरौदा उपचुनाव की मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे ही भाजपा मजबूत स्थिति में पंहुचती दिख रही है। भाजपा ने आज बरोदा उपचुनाव में उस समय मजबूत पकड़ बना ली जब कांग्रेस के दो बागी पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक और कांग्रेसी टिकट के मजबूत दावेदार जगबीर मलिक ने कमल का साथ देने का ऐलान कर दिया। सीएम खट्टर ने कहा कि दोनो नेताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जायेगा तथा क्षेत्र के पूर्ण विकास के लिए पार्टी उनकी सलाह को अहमियत देगी।
28 साल से हुड्ढा परिवार के साथ चल रहे खासमखास मास्टर जगबीर मलिक ने आज भूपेंद्र हुड्डा का साथ छोड़कर भाजपा का समर्थन करने का ऐलान कर दिया। बरोदा चुनाव में कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल जगबीर मलिक का समर्थन हासिल होने से बरोदा उपचुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान को बड़ी मजबूती मिली है। वहीं भाजपा ने पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को अंदरूनी चोट मारने का काम किया। जिससे कांग्रेस में खलबली मच गई है। भूपेंद्र मलिक और महेंद्र सिंह मलिक के बाद अब जगबीर मलिक का समर्थन हासिल होने से मलिक बेल्ट में भाजपा को मजबूत जन समर्थन मिलने के आसार बन गए हैं।
हुड्ढा परिवार का साथ छोड़ने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर जगबीर मलिक ने बताया कि उन्होंने अपनी आधी जिंदगी भूपेंद्र हुड्डा के परिवार की सेवा में गुजार दी और उन पर अगाध विश्वास करते थे। उन्होने कहा कि बरोदा उपचुनाव के लिए भूपेंद्र हुड्डा ने उनको टिकट देने का भरोसा दिलाया था। आखरी दम तक हुड्डा यही कहते रहे कि तुम्हारा टिकट फाइनल है लेकिन उनकी बजाए किसी दूसरे को टिकट देकर उनके साथ विश्वासघात किया जिसके चलते उनके विश्वास को गहरी चोट पहुंची और इसीलिए उन्होंने परिवार का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया। जगबीर मलिक ने कहा कि बरोदा हलके के विकास के लिए भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्हें कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओं को बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी गई है। इसके अलावा बरोदा का विकास करने में भी भाजपा की साफ नियत है। 2 महीने में ही संजय भाटिया और जेपी दलाल की अगुवाई में सैकड़ों करोड़ के विकास कार्य बरोदा में किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद बरोदा विकास के रास्ते पर काफी भी आगे बढ़ जाएगा।
जगबीर मलिक के समर्थन के बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अच्छे आदमियों की जरूरत हर जगह होती है। जगबीर मलिक सकारात्मक सोच के इंसान हैं और उन्होंने समय-समय पर भाजपा की मदद की है और उनके करनाल के चुनाव में जगबीर मलिक ने उनका पूरा सहयोग किया था। उन्होंने कहा कि जगबीर मलिक को भाजपा में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरोदा हलका में बीजेपी जेजेपी गठबंधन के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को सभी वर्गों का भरपूर जनसमर्थन हासिल हो रहा है और भाजपा बरोदा में बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि बरोदा के विकास के लिए बगैर भेदभाव के बड़े काम किए जाएंगे और आईएमटी में एग्रो इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरोदा का उपचुनाव परिणाम प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर मोहर लगाने का काम करेगा।इस अवसर पर करनाल के सांसद संजय भाटिया ने कहा कि जगबीर मलिक प्रतिष्ठित लोगों का भाजपा का समर्थन करना यह बताता है कि भाजपा जनता की कसौटी पर खरी उतर रही है और सही सोच के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बरोदा चुनाव का माहौल बता रहा है कि जन समर्थन भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी को मिलेगा और बड़ी जीत दर्ज करके बरोदा के विकास की नया इतिहास शुरू होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox