नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/दिल्ली-एनसीआर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से लगातार सांसों का संकट गहराता जा रहा है। गुरुवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों की सुबह धुंध (स्मॉग) के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली की हवा अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है।
आज सुबह दिल्ली के आईटीओ में वायु गुणवत्ता स्तर 254 और पटपड़गंज में 246 मापा गया। यह दोनों ही खराब श्रेणी में आते हैं। राजपथ पर सुबह साइकिल से सैर करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि, हमें साइकलिंग के वक्त सांस लेने में तकलीफ होती है। अगस्त और अब की हवा में बहुत अंतर है जो हम महसूस कर पा रहे हैं। हालांकि लाॅकडाउन के समय वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ था लेकिन अब पड़ोसी राज्यों में पराली जलाये जाने के चलते दिल्ली व एनसीआर की हवा पूरी तरह से खराब हो गई है। इतना ही नही लोगों को सांस की समस्या के साथ-साथ खांसी-जुकाम का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा है।


More Stories
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां
ICC का नया शेड्यूल प्लान: एक दिन में दो सेमीफाइनल, समझें पूरा नियम