
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जयपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के मंदिर के पट अब 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीकर जिले में लागू हुई धारा 144 को देखते हुए श्याम मंदिर कमेटी ने मंगलवार को यह फैसला लिया है। जिसे लेकर कमेटी ने आम सूचना भी जारी की है।
बता दें कि इससे पहले सरकार की ओर से मिली छूट के बाद खाटूश्यामजी का मंदिर एक अक्टूबर से खुलना था। जिसकी श्याम मंदिर कमेटी की ओर से पूरी तैयारियां भी कर ली गई थी। लेकिन, दो दिन पहले जिले में लागू हुई धारा 144 को ध्याम में रखते हुए मंदिर कमेटी की मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें श्याम मंदिर के पट अब 31 अक्टूबर तक बंद रहने का फैसला किया गया है।
’ऑनलाइन दर्शनों की रहेगी व्यवस्था’
खाटूश्यामजी मंदिर बंद होने की अवधि के दौरान बाबा श्याम के ऑनलाइन दर्शनों की व्यवस्था जारी रहेगी। कमेटी की वेबसाइट, फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल पर बाबा श्याम के लाइव दर्शन किए जा सकते हैं।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”