
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अभिनेत्री पायल घोष के यौन उत्पीडन के आरोप के बाद मुम्बई पुलिस ने फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कश्यप पहले ही इन आरापों को निराधार बता चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री के अपने वकील ने पुलिस से शिकायत करने के बाद वर्सोवा पुलिस थाने में मंगलवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि 7 साल पुराने (2013 के) मामले में पूछताछ के लिए कश्यप को बुलाया जाएगा। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कश्यप पर 2013 में वर्सोवा में यरी रोड स्थित एक स्थान पर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री और उनके वकील सोमवार को ओशिवारा पुलिस थाने गए थे। वहां उन्हें वर्सोवा पुलिस थाना जाने को कहा गया क्योंकि घटना उसी न्यायिक क्षेत्र की है। वे ओशिवारा पुलिस थाने इसलिए गए थे क्योंकि कश्यप का कार्यालय उस इलाके में है।
अभिनेत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कश्यप के खिलाफ उनके साथ यौन उत्पीडन करने का आरोप लगाया था। वहीं, कश्यप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इस उन्हें श्श्खामोश करने का प्रयास करार दिया है। कश्यप के वकील ने ट्वीट किया, श्मेरे मुवक्किल अनुराग कश्यप, इन गलत आरोपों से बेहद दुखी हैं, ये पूरी तरह से झूठे, निंदनीय और गलत हैं।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप