आनंद पर्वत एटीएम लूट के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आनंद पर्वत एटीएम लूट के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आनन्द पर्वत थाना पुलिस ने गाडोदिया रोड़ पर स्थित बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम को लूटने के लिए तोड़ रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है और तीसरे आरोपी को आरोपियों से पूछताछ के बाद पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट संजय भाटिया ने बताया कि 9 सितंबर की रात को सिपाही विजय सिंह डूडी व सिपाही रामबीर को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश गाडोदिया रोड़ पर स्थित बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम को लूटने के लिए तोड़ रहे है। पुलिसकर्मियों ने तुरंत वहां पंहुच कर एटीएम को लूटने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि तीसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। जिसे पूछताछ के दौरान उसकी जानकारी जुटा कर उसे भी पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी रोड़ पर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था और दो लोग एटीएम को तोड़ रहे थे। जिन्हे पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान भारत भूषण उर्फ कालू निवासी थान सिंह नगर दिल्ली, मुकेश निवासी थान सिंह नगर आनंद पर्वत दिल्ली व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए सभी आरोपी व्यक्ति एक ही क्षेत्र में रहते हैं और एक दूसरे को जानते हैं। वे कर्ज में डूबे हुए थे और 09 सितम्बर को आरोपी भारत भूषण उर्फ कालू के घर पे एटीएम तोड़ने की योजना बनाई गई। आरोपी भारत भूषण ने उपकरणों की व्यवस्था की। इससे पहले अभियुक्त भारत भूषण 2006 में उत्पाद शुल्क अधिनियम के एक मामले में भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से एक स्क्रू ड्राइवर, एक रिंच पाना व एक बटनदार चाकू बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे है ताकि और मामलों का ख्ुालासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox