नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत कोरोना से लड़ाई लड़ते-लड़ते अब अनलाॅकडाउन-4 की तरफ कदम बढ़ा रहा है। हालांकि देश में कोरोना फर रफ्तार पकड़ने लगा है लेकिन दूसरी तरफ केंद्र सरकार डब्ल्यूएचओ की चेतावनी को दरकिनार करते हुए देश को पूरी तरह से खोल रही है। इसके पिछे सरकार आर्थिक गतिविधियों को सुचारू करने का सबसे बड़ा कारण बता रही है।
भारत में कोविड-19 के मामले 35 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। रविवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला। रविवार को एक दिन में 78,761 नए मामले सामने आए, यह अब तक एक दिन में संक्रमित मामलों की सर्वाधिक संख्या है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 27 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 948 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 63,498 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 35,42,734 हो गए हैं, जिनमें से 7,65,302 लोगों का उपचार चल रहा है और 27,13,934 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 76.61 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.79 फीसदी है। वहीं, 21.60 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
पिछले 24 घंटे में साढ़े 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 29 अगस्त तक कुल 4,14,61,636 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शनिवार को एक दिन में 10,55,027 नमूनों की जांच की गई। यह अब तक एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है।


More Stories
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!