दिल्ली में खालिस्तान समर्थक दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में खालिस्तान समर्थक दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी दिल्ली में रविवार को खालिस्तान समर्थक दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों की पहचान इंद्रजीत गिल और जसपाल सिंह के रूप में की गई है। दोनो आतंकी न केवल खालिस्तानी फोर्स से जुड़े है बल्कि प्रतिबंधित चैनल सिख फाॅर जस्टिस से भी उनका नाता रहा है।
गौरतलब है कि इन दोनों ने पंजाब के मोगा में जिला कलेक्टर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खालिस्तान का झंडा फहराया था। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकी प्रतिबंधित चैनल सिख फॉर जस्टिस से भी जुड़े हुए थे।
दोनो आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी पुलिस से नही मिल पाई है। परन्तु आतंकियों की गिरफ्तारी की खबर से राजधानी में सनसनी जरूर फैल गई है। पुलिस दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द दोनो आतंकियों के और साथियों का भी पता चल जायेगा। पुलिस इनके देश में फैले जाल को तोड़ने के लिए पूरी तरह से जुट गई है। इससे पहले भी चीन, इटली व पाकिस्तान में खालिस्तानी समर्थक इक्ट्ठा होते रहे है और अपनी गतिविधियों को भारत के खिलाफ चलाते रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox