नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में सोने के दाम बढ़ने के साथ ही सोने की तस्करी के मामले भी बढ़ गये है। ऐसे की एक मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यांमार से तस्करी कर लाए गए 43 करोड़ रुपये के 83.6 किलो सोने की खेप को पकड़ा है। डीआरआई ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि 504 सोने की ईंटों को लाने वाले आरोपी महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं। सभी आठ लोगों न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
डीआरआई ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि शुक्रवार को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी से नई दिल्ली पुहंचे आठ लोगों को रोक लिया गया। इनके पास से 504 सोने की ईंटे बरामद की गईं जिसे इन्होंने विशेष रूप से सिलवाए गए कपड़ों में छिपाया हुआ था। ये सभी फर्जी आधार कार्ड पर यात्रा कर रहे थे। खुफिया जानकारी के मुताबिक, बरामद सोने की ईंटों में विदेशों की मार्किंग लगी हुई है। इन्हें मणिपुर के रास्ते म्यांमार से भारत में तस्करी कर लाया गया। गुवाहाटी में सक्रिय तस्करों का समूह इन्हें दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में खपाने की कोशिश कर रहा था। डीआरआई के मुताबिक, तस्करों का संगठन देशभर से गरीब और जरूरतमंदों को पैसों का लालच देकर सोने को इधर-उधर पहुंचाने के लिए नियुक्त करता है।


More Stories
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!