भारत की अटल सुरंग के जवाब में पाक की घुसपैठ सुरंग आई सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत की अटल सुरंग के जवाब में पाक की घुसपैठ सुरंग आई सामने

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जम्मू/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत की अटल सुरंग से प्रभावित होकर पाकिस्तान ने भी आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के लिए सांबा में एक सुरंग का निर्माण किया है जिसके जरिये वह जम्मू-कश्मीर में आतंक व मौत का खेल खेलना चाहता था। लेकिन बरसात व बोरियों ने पाकिस्तान की घिनौनी साजिश की पोल खोल दी। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही है और यहां से कोई घुसपैठ हुई है या नही इसका भी पता लगायेंगी।
सांबा के सीमावर्ती गांव बैन ग्लाड की सीमा पर एक सुरंग मिली है। आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने जेसीबी मशीन से खुदाई का काम शुरू कर दिया है। सीमा से पचास मीटर दूर मिली इस सुरंग में पाकिस्तान निर्मित बोरियां बरामद हुई हैं। जिनमें बालू (रेत) भरी हुई थी। बता दें कि इससे पहले भी सीमा से सटे कई इलाकों में सुरंग मिल चुकी हैं।
बीएसएफ आईजी जम्मू, एनएस जम्वाल ने कहा कि हमें सांबा क्षेत्र में एक सुरंग के बारे में इनपुट मिल रहे थे। एक विशेष टीम को कल सुरंग मिली। यह सुरंग शून्य रेखा से लगभग 150 गज लंबी है। सुरंग के मुहाने को सैंडबैग द्वारा बंद किया गया था। सैंडबैग पर पाकिस्तान निर्मित होने के प्रमाण हैं। जोकि स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि इसमें पाकिस्तानी साजिश है। जिसे इंजीनियरिंग प्रयासों के साथ खोदा गया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स और अन्य एजेंसियों की सहमति और अनुमोदन के बिना, इतनी बड़ी सुरंग का निर्माण नहीं किया जा सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox