मानसी शर्मा /- बिहार के पटना से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 55 वर्षीय महिला के साथ ऑटो में तीन लोगों ने गैंगरेप किया और फिर नदवा रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। शुरुवाती जानकारी के अनुसार, गैंगरेप में शामिल लोग महिला के पहचान के थे। मामला दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। CCTV की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान और सुराग खोजने की कोशिश में लगी हुई है। हालांकि, आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं।
5 नवंबर का है मामला
दरअसल, यह घटना 5 नवंबर की है। महिला के अनुसार, पीड़ित महिला फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव से पटना जाने के लिए ऑटो पर सवार हुई। उस ऑटो में पहले से ही ड्राइवर सहित दो अन्य लोग बैठे थे। महिला के बैठने के थोड़ी देर बाद उसपर आरोपियों ने स्प्रे करके बेहोश कर दिया। जब वह होश में आईं तो अर्धनग्न अवस्था में खुद को धनरुआ के नदवा में रेलवे लाइन के बगल में पड़ी थी। उसके शरीर पर नाममात्र कपड़ा बचा था। फिर किसी भी तरह वो वहां से निकल कर फुलवारीशरीफ पहुंचीं।
पुलिस को अबतक नहीं मिली सफलता
मामला प्रकाश में आते ही पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है। फुलवारी थानेदार मसूद आलम ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है। मामलो की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सभी CCTVकैमरा के फुटेज को ध्यान से खंगाला जा रहा है। बता दें, महिला ने तीन नामजद शिकायत दर्ज करवाई है।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र
भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला