टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, मोहम्मद शमी की हुई वापसी; इस दिन मैदान पर जलवा बिखरेंगे को तैयार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, मोहम्मद शमी की हुई वापसी; इस दिन मैदान पर जलवा बिखरेंगे को तैयार

मानसी शर्मा /- विश्व कप 2023 के बाद क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वापसी करने को तैयार है। रणजी ट्राफी में बंगाल की तरफ से मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। शमी पिछले 1 साल मैदान से दूर चल रहे थे। बंगाल के लिए बुधवार यानी 13 नवंबर को गेंदबाजी करते हुए दिखाई देंगे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी समाने आई है।

वनडे विश्व कप 2023 के बाद क्रिकेट मैदान से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गायब चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सर्जरी कराई थी। जिसकी वजह से करीब एक साल से शमी क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे थे। वह लगातार नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे थे। लेकिन उन्हें खेलने की इजाजत नहीं मिल रही थी। शमी को लेकर कई मीडिया में वापसी की बातें आई थी। लेकिन वह वापसी नहीं कर पाए थे। पहले बताया जा रहा था कि वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर ऐसा बताया गया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। लेकिन उनकी वापसी नहीं हुई। लेकिन अब रणजी में वह वापसी कर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारियों को सुनिश्चित करेंगे।

बंगाल की तरफ से खलेंगे शमी

आपको बता दें कि इन दिनों बंगाल के दो गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में है। मुकेश इंडियाA के लिए खेल रहे हैं, तो वहीं आकाश बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के लिए रवाना हो चके हैं। ऐसे में शमी की वापसी से बंगाल की टीम को राहत मिली है। उनकी टीम अब मजबूत हो जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox