
मानसी शर्मा /- कनाडा में ब्रैम्पटन त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र ने मंदिरों पर हो रहे है हमलों के बाद एक बड़ा कार्यक्रम रद्द कर दिया है। बताया जा रहा हे कि ये कार्यक्रम 17 नववंबर 2024 को भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से आयोजित होने वाले जीवन प्रमाण पत्र से संबंधित था। इसलिए खालिस्तानी कट्टरपंथियों की ओर से हिंसक विरोध प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
ब्रैम्पटन त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र ने क्या कहा?
ब्रैम्पटन त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र ने कहा ’17 नवंबर को भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित जीवन प्रमाण पत्र वितरण समारोह को रद्द कर दिया गया है। पील क्षेत्रीय पुलिस की आधिकारिक खुफिया जानकारी के बाद यह फैसला लिया गया। क्योंकि उच्च स्तरीय हिंसात्मक प्रदर्शनों का खतरा है।’
मंदिर प्रशासन ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
मंदिर प्रशासन ने आगे कहा ‘हमें गहरा दुख है कि कनाडाई अब हिंदू मंदिरों में आने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम पील पुलिस से ब्रैम्पटन त्रिवेणी मंदिर के खिलाफ फैलाई जा रही धमकियों को दूर करने और कनाडाई हिंदू समुदाय और आम जनता को सुरक्षा की गारंटी देने का आह्वान करते हैं।’
पहले भी हुई दी हिंसा
बता दें, ब्रैम्पटन त्रिवेणी मंदिर और सामुदायिक केंद्र हिंदुओं और समान विचारधारा वाले व्यक्तियों के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में कार्य करता है> जो पूजा, कीर्तन, सेवा और प्रवचन के लिए एक स्थान प्रदान करता है। इससे पहले 3 नवंबर को टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया था। जिससे वहां हिंसा और ज्यादा फैल गई थी।
पीएम मोदी ने की अपील
जिसके बाद पील पुलिस ने इस हिंसक झड़प के खिलाफ कार्रवाई भी की। बता दें, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हिंसक झड़प की निंदा की। उन्होंने इसे भारतीय राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिश बताया। इसके साथ ही उन्होंने कनाडाई अधिकारियों से न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की अपील की।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत