
मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए मिट्टी लाने गई महिलाओं के साथ बड़ा हादसा हुआ। मिट्टी की खुदाई के दौरान एक टीला अचानक धंस गया, जिससे कई महिलाएं मलबे में दब गईं। इस दुर्घटना में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सत्संग कार्यक्रम के लिए मिट्टी लेने गई थी महिलाएं
कासगंज में एक सत्संग कार्यक्रम चल रहा था, जिसके लिए करीब एक दर्जन महिलाएं मिट्टी लेने टीले पर गई थीं। जैसे ही उन्होंने टीले से मिट्टी की खुदाई शुरू की, अचानक टीला धंस गया और महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने भी बुलडोजर की मदद से मलबे को हटाया, जबकि ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया।
गंभीर घायलों को भेजा गया अस्पताल
रेस्क्यू के दौरान मलबे में दबकर चार महिलाओं की मौत हो गई। घटना में पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है और उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, ये महिलाएं मिट्टी लेने के लिए टीले पर गई थीं और टीला धंसने से यह दुखद हादसा हुआ। अस्पताल में कुल नौ महिलाएं लाई गईं, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।
घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का वादा किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों से घायलों को जल्द उपचार प्रदान करने की अपील की है।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत