हेराफेरी पार्ट 3 की शूटिंग शुरु! इन तीन स्टरों को साथ देख फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हेराफेरी पार्ट 3 की शूटिंग शुरु! इन तीन स्टरों को साथ देख फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

मानसी शर्मा /-  बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में बनी, जिसने लोगों के जेहन पर अपनी गहरी छाप छोड़ दी। कल्ट फिल्में और उनके किरदारों को लोग सालों बाद भी खूब पसंद करते हैं। इस बीच अभिनेता सुनिल शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद लोगों को साल 2000 में आई “हेराफेरी” और 2006 में आई “फिर हेराफेरी” की यादें ताजा हो गईं। लोग सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करके फिल्म हेराफेरी की तीसरी कड़ी आने की आशंका जताने लगे हैं। दरअसल, सोमवार को सुनिल शेट्टी ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और परेश रावल साथ दिखें। इस तस्वीर ने लोगों की हेराफेरी वाली यादें ताजा कर दी। गौरतलब है कि हेराफेरी के तीसरे पार्ट का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं।

हेराफेरी पार्ट 3 की शूटिंग पर मिले तीनों अभिनेता?

इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों ने इसे हेराफेरी पार्ट 3 से जोड़ना शुरु कर दिया। लेकिन जब लोगों ने सुनिल शेट्टी के पोस्ट के नीचे लिखे कैप्शन को पढ़ा तो निराशा हाथ लगी। दरअसल, तीनों अभिनेता एक टूर्नामेंट के दौरान मिले थे। शेट्टी ने पोस्ट में लिखा,“धूम धड़ाका ऑर्केस्ट्रा वापस आ गया है! लेकिन अभी हेरा फेरी नहीं…सिर्फ एक्शन! 16वें कूडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए अक्षय कुमार तैयार!” साल 2000 में आई हेराफेरी में धूम धड़ाका ऑर्केस्ट्रा का इस्तेमाल किया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। बता दें, पिछले कई सालों से हेराफेरी पार्ट 3 बनने की खबरे सामने आ रही है। हालांकि, कई ऐसी भी खबरे में भी आई, जिसमें दावा किया गया कि अक्षय कुमार तीसरे पार्ट का हिस्सा नहीं हैं।

इस फिल्म में तीनों अभिनेता आ रहे साथ

बता दें, अभी तक तो हेराफेरी 3 को लेकर कोई भी खबर नहीं आई है लेकिन अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनिल शेट्टी एक साथ फिल्म वेलकम के तीसरे पार्ट में दिखने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म में संजय दत्त, तुषार कपूर जैसे अभिनेता भी शामिल हैं। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को आने वाली थी लेकिन जानकारी के अनुसार, WELCOME TO THE JUNGLE का रीलिज डेट टाल दिया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox