बंगाली थिएटर आर्टिस्ट मनोज मित्रा का हुआ निधन, 85 की उम्र में ली अंतिम सांस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बंगाली थिएटर आर्टिस्ट मनोज मित्रा का हुआ निधन, 85 की उम्र में ली अंतिम सांस

मानसी शर्मा /-  अनुभवी बंगाली अभिनेता और प्रसिद्ध थिएटर आर्टिस्ट मनोज मित्रा का निधन हो गया हैं। बताया जा रहा है कि 85 वर्षीय मनोज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्क्तत हो रही थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज सुबह उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने सुबह करीब 8.50 बजे अंतिम सांस ली।

मनोज मित्रा के भाई ने दी थी जानकारी

मनोज मित्रा के निधन से पहले उनके भाई अमर मित्रा ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उनके भाई जल्द ही अपनी ताकत वापस पा लेंगे और फिर से खड़े हो सकेंगे।

कौन थे मनोज मित्रा?

22 दिसंबर, 1938 को धूलिहार (उस वक्त अविभाजित बंगाल) में मनोज मित्रा का जन्म हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1957 में कोलकाता के थिएटर दृश्य से की थी। जिसके बाद साल 1979 में उन्होंने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। उनकी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म तपन सिन्हा की ‘बंचरामेर बागान’ और सत्यजीत रे की फिल्म ‘घरे बाइरे’ और ‘गणशत्रु’ हैं।

जीता अकादमी पुरस्कार

मनोज मित्रा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में बुद्धदेब दासगुप्ता, बसु चटर्जी, तरुण मजूमदार, शक्ति सामंत और गौतम घोष जैसे प्रशंसित निर्देशकों के साथ काम किया। इसके अलावा मित्रा ने 100 से अधिक नाटक भी लिखे थे। उन्होंने साल 1985 में सर्वश्रेष्ठ नाटककार के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी जीता था। इसके साथ उन्होंने अपने शानदार काम के लिए कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox