दिन में मजदूरी- रात को हथियार सप्लाई, हथियार सप्लाई गिरोह का नायाब तरीका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिन में मजदूरी- रात को हथियार सप्लाई, हथियार सप्लाई गिरोह का नायाब तरीका

-दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने किया हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ शिवकुमार यादव/- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने ऑपरेशन ईगल के तहत ऐसे हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो दिन में मेहनत-मजदूरी का काम करते थे और रात को अपराधियों को हथियार सप्लाई करते थे लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से उनका यह नया तरीका भी छुप नहीं पाया और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराधियों में सनसनी फैला दी। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने भारी मात्रा में पिस्तौल व गोला बारूद बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ज्यादातर का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है। सभी हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, चोरी, लूटपाट, रंगदारी, सेंधमारी, दंगों और अवैध हथियारों के मामलों के आरोपी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में अवैध हथियार व गोला बारूद बरामद किया है जिसमें चार सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, आठ देसी पिस्तौल, एक राइफल, 33 जिंदा कारतूस और एक चोरी की गई कार बरामद की है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन ईगल अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर संजय भाटिया और डीसीपी क्राइम भीष्म सिंह के निर्देशन व नेतृत्व में चलाया जा रहा है जिसका मुख्य मकसद दिल्ली व एनसीआर में अवैध हथियारों के सप्लायरों और गिरोहों को पकड़ना है।
श्री श्रीवास्तवा ने बताया कि आरोपी अर्जुन एक फाइव स्टार होटल में सफाई का काम करता है। दूसरा आरोपी अजय बाल काटने का काम करता है और बाकी के आरोपी भी मजदूरी, पेंटर, सेल्समैन, सिक्योरिटी गार्ड, और खेतों में काम करने का काम करते हैं। इनमें से कुछ बीए तक पढ़े हुए हैं। उक्त आरोपियों ने बड़े ही नायाब तरीके से अपना चरित्र छुपा रखा था लेकिन इनका मुख्य काम हथियार सप्लाई करना ही था।


पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने कहां-कहां और किस-किस को अवैध हथियार सप्लाई किए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox