14 करोड़ की लागत से चमकेगी बाबा हरिदास की नगरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

14 करोड़ की लागत से चमकेगी बाबा हरिदास की नगरी

-भाजपा ने 14 करोड़ रूपयों के विकास कार्यों की रखी आधारशीला -गांव में एक स्टेडियम व गांव की 102 गलियां होंगी चकाचक, श्रद्धालुओं व ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ निगम जोन के दिचाऊं वार्ड के झाड़ौदा गांव में 14 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराये जाएगें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत के साथ मिलकर बाबा हरिदास की नगरी में विकास कार्यों की आधारशीला रखी। शिलान्यास कार्यक्रम में नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, जोंन चेयरमैन सविता पवन शर्मा, उप चेयरमैन बांके पहलवान, पूर्व चेयरमैन अमित खरखड़ी, उपायुक्त संतोष कुमार राय सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गांव में सभी विकास कार्य ग्रामोदय योजना के तहत कराए जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि विकसित दिल्ली का सपना पूरा करने के लिए सबसे पहले गांवों की दिशा और दशा सुधारनी होगी और इसके लिए उनकी सरकार ने गांवों की ओर रूख कर लिया है। बाबा हरिदास की नगरी झाड़ौदा से इस अभियान की शुरूआत कर दी गई है। उन्होने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में अब दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाने में जुट गई है।

सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने ग्रामोदय योजना फंड वर्षों तक निष्क्रिय रखा जिसकारण दिल्ली वालों को इसका लाभ नही मिला। अब उपराज्यपाल द्वारा ग्रामोदय योजना के तहत यह फंड स्थानांतरित किया गया है। जिससे अब न केवल गांवों में आधुनिक सुविधाएं देने का आधार बनेगा बल्कि वो सभी विकास कार्य कराये जाएंगे जिनके ग्रामीण हकदार है।

विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि ग्रामोदय योजना के तहत झाड़ौदा गांव में 14 करोड़ के विकास कार्य कराये जायेंगे। इस राशि में गांव में एक आधुनिक स्टेडियम व गांव की 102 गलियों को आधुनिक तरीके से बनाया जायेगा। क्योंकि यह बाबा हरिदास की पवित्र स्थली है और यहां हर महीने हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने आते हैं। हमारा संकल्प है कि हम इस गांव को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित करे ताकि बाहर से आने वालों को सब सुविधाऐं प्राप्त हो। हमने बार-बार कहा कि हम नजफगढ़ की स्थिति और रूप को हर हाल में बदलकर रहेंगे। इसके बाद पूर्व चेयरमैन व कार्यक्रम के आयोजक अमित खरखड़ी ने कहा कि पिछले एक दशक से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली देहात की अनदेखी की व हमारा हक हमें नही मिलने दिया लेकिन अब भाजपा सरकार हर संभव मदद के जरीये दिल्ली देहात का विकास करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox