‘हाउसफुल 5’ बना हंसी का तूफान: दो दिन में 54 करोड़ की कमाई, दर्शकों ने कहा – हंसी रोकना मुश्किल!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘हाउसफुल 5’ बना हंसी का तूफान: दो दिन में 54 करोड़ की कमाई, दर्शकों ने कहा – हंसी रोकना मुश्किल!

मुंबई/अनीशा चौहान/-  बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हाउसफुल’ ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है। 6 जून 2025 को रिलीज़ हुई ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले ही दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। फिल्म के धमाकेदार कंटेंट और मल्टीस्टारर कास्ट ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया है।

क्रूज़ शिप पर सजी हंसी की महाभारत
फिल्म की कहानी एक शानदार क्रूज़ शिप पर आधारित है, जहाँ कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री, डबल क्लाइमेक्स और ज़बरदस्त सस्पेंस का तड़का भी देखने को मिलता है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, नाना पाटेकर और कई सितारों ने मिलकर इस फिल्म को हंसी और थ्रिल का परफेक्ट मिक्सचर बना दिया है। कुल 19 कलाकारों की चमचमाती मौजूदगी ने इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी ब्लॉकबस्टर में शुमार कर दिया है।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं फिल्म को लेकर बेहद पॉज़िटिव रही हैं। कोई इसे “हंसी का हाइवे” कह रहा है, तो कोई इसे “कॉमेडी का किलर क्रूज़” बता रहा है। कुछ यूज़र्स ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा – “ये फिल्म नहीं, हंसी का सुनामी है!”

दो दिन में 54 करोड़ की कमाई, थियेटरों में लगी भीड़
बकरीद की छुट्टी का फायदा फिल्म को दूसरे दिन मिला, जब कलेक्शन बढ़कर 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस तरह दो दिन में फिल्म ने कुल 54 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। देशभर के थियेटरों में शो हाउसफुल रहे और लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ता कारवां
ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो ‘हाउसफुल 5’ जल्द ही 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लेगी। फिल्म की तेज़-तर्रार कॉमेडी, स्टार पावर, और ट्विस्ट से भरी कहानी इसे एक सफल मनोरंजन पैकेज बना देती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox