शिकारपुर गांव ने यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों व मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिकारपुर गांव ने यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों व मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

-10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को भी किया गया सम्मानित -यूपीएससी में चयनित सभी अभ्यर्थी शिकापुर गांव के, सम्मान पाकर कर रहे गर्व की अनुभूति

मटियाला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शनिवार को मटियाला विधानसभा के शिकारपुर गाँव स्थित सर्वोदय विद्यालय में ’शिकारपुर सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन शिकारपुर गांव के सभी वर्गों ने मिलकर किया और इस समारोह में यूपीएससी में चयनित गांव के आईएएस व आईपीएस अभ्यर्थियों के साथ-साथ 10वीं व 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत व मटियाला विधायक संदीप सहरावत ने सभी अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। बता दें कि शिकारपुर गांव का सरकारी स्कूल पूरे प्रदेश में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्रदर्शन को लेकर तीसरे नंबर पर रहा है।

इस बार यूपीएससी में श्री अतुल त्यागी- आईएफएस, कु. नेहा त्यागी- आईएएस, कु. नेहा त्यागी एचपीसीएस, महिश सहरावत ने तहसीलदार से एक्जीक्युटिव मजिस्ट्रेट व शिवानी त्यागी ने डीडीसी जेजेए परीक्षा पास कर 14 वीं रैंक प्राप्त की है। इन सभी को शिकारपुर सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर शिकारपुर सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रहे दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि कुछ समय पहले तक देहात के बच्चों को दोयम दर्जे का माना जाता था। आज ग्रामीण अंचल के वही बच्चे खेल हो या फिर शिक्षा सभी में रिकार्ड बना रहे हैं। इतना ही नही अब तो दिल्ली देहात के बच्चें देश की सबसे गरीमामयी परीक्षा यानी यूपीएससी में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। मैं सभी बच्चों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई व आर्शीवाद देता हूं और कामना करता हूं कि बच्चे इसी तरह मन लगाकर तैयारी करें और अपने क्षेत्र का नाम देश-विदेश में रोशन करें। उन्होने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दी।

सांसद कमलजीत सहरावत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत का नतीजा है। जब गांव का कोई बच्चा इस तरह की सफलता प्राप्त करता है तो वह पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा स्रोत का का काम करता है और दूसरे बच्चे भी उसका अनुसरण करते हैं। मैं बच्चों के माता-पिता को भी बधाई देना चाहती हूं कि उन्होने अपने बच्चों को समझा और उन्हे देश की सबसे गरीमामयी परीक्षा देने के लिए तैयार किया। हम अपने बच्चों के उत्थान के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

विधायक संदीप सहरावत ने कहा कि शिकारपुर गांव के बच्चों ने जो करके दिखाया है वह अपने आप में एक रिकार्ड है। गांव के बच्चों ने न केवल यूपीएससी में बल्कि 10वी व 12वीं कक्षा की बोर्ड परिक्षाओं में भी गांव का नाम रोशन किया है। मैं गांव के सरकारी स्कूल के शिक्षकों को भी बधाई देना चाहता हूं कि उन्होने गांव में शिक्षा के स्तर को उंचा उठाया है। सभी ग्रामीण भी बधाई के पात्र हैं जो इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित कर बच्चों का हौंसला बढ़ा रहे हैं।

शिकारपुर ग्रामीण समिति के अध्यक्ष व समारोह के आयोजक मास्टर धर्मपाल त्यागी ने बताया सम्मान समारोह का उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्रेरित करना और उनके कार्यों को सराहना था, ताकि वे आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट कार्यों में संलग्न रह सकें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की और इस प्रकार के आयोजनों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

समारोह के दौरान सम्मानित बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और अपने सफलता के रहस्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होने कहा कि इस सम्मान समारोह में सम्मान पाकर उन्हे गर्व की अनुभूति हो रही है। यह समारोह न सिर्फ बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था, बल्कि पूरे गांव के लिए एक प्रेरणादायक रहा, जो शिक्षा और अनुशासन के महत्व को उजागर करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox