नेपाल में सड़क दुर्घटना में 11 की मौत, 22 से ज्यादा घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेपाल में सड़क दुर्घटना में 11 की मौत, 22 से ज्यादा घायल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/काठमांडू/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दक्षिणी नेपाल के एक इलाके में बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 22 से ज्यादा घायल  हो गए. बस यात्रियों को गृह जिले सलयान ले जा रही थी.  बताया जा रहा है  सभी भारत से लौटे थे।  करीब 30 प्रवासी मजदूरों को यह बस नेपालगंज के रास्ते उनके गृह जिले सलयान ले जा रही थी. तभी अचानक खड़े ट्रक से जा टकराई.
नेपाल मीडिया के  अनुसार जिला पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह हादसा रविवार को बंके जिले में हुआ जब बस सड़क किनारे खड़े किए गए एक ट्रक से टकरा गई. यह बस भारत से लौटे करीब 30 प्रवासी मजदूरों को नेपालगंज के रास्ते उनके गृह जिले सलयान ले जा रही थी. नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, यातायात पुलिस बल और बंके सल्यानी समाज की टीम ने घायलों को बाहर निकाला और देर रात दो बजे उन्हें नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल लेकर आए. बताया  जा रहा है।
                           लॉकडाउन में सीमा पर फंसे थे ये लोग।  खबर में भेरी अस्पताल के हवाले से बताया गया कि घायलों में से चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सैकड़ों नेपाली जिनमें से अधिकतर मजदूर हैं, वे कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के चलते भारत के साथ लगने वाली नेपाल की सीमा पर फंसे हुए हैं. ज्यादातर श्रमिक पश्चिमी नेपाल के हैं जो भारत में विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी कर रहे थे और घर लौटने की कोशिश कर रहे थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox