हैलोवीन हादसाः दक्षिण कोरिया में सियोल पुलिस के कार्यालय पर छापेमारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हैलोवीन हादसाः दक्षिण कोरिया में सियोल पुलिस के कार्यालय पर छापेमारी

-स्थानीय पुलिस भीड़ को एकत्रित करने में रही नाकामयाब राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख

सियोल/- दक्षिण कोरिया में हैलोवीन उत्सव के दौरान मची भगदड़ और 156 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के बाद बुधवार को दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ने सियोल में स्थानीय पुलिस विभाग के कार्यालय पर छापेमारी की। घटना में अधिकारियों से हुई चूक की जांच के सिलसिले में छापेमारी की गई थी।
               राष्ट्रीय एजेंसी द्वारा यह स्वीकार किए जाने के एक दिन बाद ये छापे मारे गए कि सियोल पुलिस ने हैमिल्टन होटल के निकट संकीर्ण गली में पैदल चलने वाले लोगों की अनियंत्रित भीड़ के संबंध में कम से कम 11 आपातकालीन कॉल प्राप्त करने के बावजूद घंटों तक कार्रवाई नहीं की थी। राष्ट्रीय एजेंसी ने कहा कि उसकी विशेष जांच इकाई के सदस्य सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस एजेंसी और योंगसन पुलिस थाना, जिला कार्यालय और अग्निशमन विभाग तथा अन्य कार्यालयों से दस्तावेज एवं अन्य सामग्री प्राप्त कर रहे थे। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख यूं ही क्यून ने मंगलवार को स्वीकार किया था कि स्थानीय पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में नाकामयाब रही। वहीं इस घटना में घायल 157 लोगों का इलाज चल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox