
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली़/शिव कुमार यादव/- आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अध्ययन प्रवास कड़ी में चिन्मय जागृति श्रीराम मंदिर आश्रम पटियाला की आजादी की अमृत गाथा -145 संस्करण हैप्पीनेस यात्रा के बाद आठ -सदस्यीय दल दिल्ली लौट आया।
आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि रविवार 23 अप्रैल को उत्तर- प्रदेश में एक अनुभव सत्र के आयोजन के बाद इस यात्रा का औपचारिक समापन होगा। इसके सह-आयोजक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा बनाए गए हैं। इसमें हर रविवार आरजेएस वेबिनार की 52 श्रृंखला की नया नाम की घोषणा होगी।
इस यात्रा में आकाशवाणी की सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक विजयलक्ष्मी कसौटिया, चिंतक विचारक सुरजीत सिंह दीदेवार , आरजेएस कार्यक्रम समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कुशवाहा,सांस्कृतिक पत्रकार नीरज सोनी, युवा पत्रकार प्रखर वार्ष्णेय,प्रांजल श्रीवास्तव, और प्रफुल्ल पांडेय आदि शामिल रहे। पॉजिटिव मीडिया टीम के लिए 15-16 अप्रैल को चिन्मय मिशन के आचार्य स्वामी माधवानंद जी ने विशेष मीडिया कार्यशाला का आयोजन कर मीडियाकर्मियों की सकारात्मक पत्रकारिता में अध्यात्म को समायोजित किया। उपनिषद्, वेदांत दर्शन, ध्यान,योग और प्राणायाम पर विशेष संबोधन हुआ। कार्यशाला में स्वामी चिन्मयानंद जी की विडियो को भी मीडियाकर्मियों ने पसंद किया।16 अप्रैल को पटियाला के गुरूद्वारा और काली माता मंदिर के साथ साथ स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, पटियाला के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा और हरिदासपुर गांव का भ्रमण किया गया।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित