बाहरी जिला में जरूरतमंद छात्रों को दिल्ली पुलिस ने बांटी पुस्तकें, बच्चों में दिखा उत्साह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाहरी जिला में जरूरतमंद छात्रों को दिल्ली पुलिस ने बांटी पुस्तकें, बच्चों में दिखा उत्साह

-बाहरी जिला उपायुक्त ने सुल्तानपुरी थाने में किया “दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी“ का उद्घाटन और पुस्तक वितरण -बाहरी जिले के “बुक बैंक“ पहल के माध्यम से हजारों पुस्तकें की गई एकत्रित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बाहरी दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गरीब व जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए बुक बैंक पहल के माध्यम से एकत्रित की गई हजारों पुस्तकों को सोमवार को बाहरी दिल्ली जिला के उपायुक्त हरेन्द्र सिंह ने जरूरतमंद बच्चों में वितरित किया। इस मौके पर श्री सिंह ने बच्चों व क्षेत्रवासियों के लिए सुल्तान पुरी थाना परिसर में “दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी“ का उद्घाटन भी किया। पुस्तक वितरण के दौरान छात्रों में काफी उत्साह दिखाई दिया।

                   कम्युनिटी पुलिसिंग सेल, बाहरी जिले के “बुक बैंक“ पहल के माध्यम से बाहरी जिले के दिल्ली पुलिस के निवासियों और कर्मचारियों से हजारों किताबें एकत्र की गई हैं, जिसमें छात्रों के अभिभावकों से अपने वार्ड की पुरानी किताबें दान करने का आग्रह किया गया है। पुलिस के इस अभियान में बच्चों व लोगों ने पूरी संजीदगी से भाग लिया और इसे सफल बनाने के लिए खुलकर पुस्तकें दान की तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। लोगों के इस सहयोग के चलते ही एक पुस्तकालय के रूप में पुस्तकों को एकत्र किया जा सका है। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, आईपीएस, डीसीपी/बाहरी जिला, श्री अमित वर्मा, आईपीएस, एडीएल डीसीपी-1 और श्री दीपक यादव, अति. डीसीपी-2 और सुश्री नीतू सिंह, संस्थापक सीनी फाउंडेशन उपस्थित रही। कार्यक्रम में सुल्तान पुरी अनुमंडल के पुलिस मित्र, वरिष्ठ नागरिक और आम जनता भी उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक दाताओं को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
                   सामुदायिक पुलिसिंग की यह पहल जरूरतमंद लोगों को पुस्तकालय और पुस्तकों की सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति देगी जो राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान देगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox