नजफगढ मैट्रो न्यूज/उत्तराखंड/-सीबीआई ने कथित रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में रावत और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीबीआई की तरफ से झटका लगा है। इसपर हरीश रावत ने कहा कि मुझे सिर्फ एफआईआर की कॉपी मिली है। मेरी कानूनी सलाहकार टीम इस एफआईआर का अध्ययन कर रही है।
मार्च 2016 में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से अपनी सरकार को बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया था। इसके बाद से उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई और 31 मार्च 2016 को राज्यपाल की संस्तुति से हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हुई। सीबीआई ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर हरीश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। नैनीताल हाईकोर्ट ने हरीश रावत के स्टिंग मामले में सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने की छूट दे दी थी साथ ही यह भी साफ किया कि यह कार्रवाई न्यायालय के अंतिम आदेश पर आधारित होगी।


More Stories
दिल्ली आबकारी नीति केस में 23 को क्लीन चिट, केजरीवाल और सिसोदिया बरी
मैक्रों ने राफेल डील का किया समर्थन, बोले- भारत की ताकत होगी दोगुनी
चार धाम जाने से पहले जान लें नया नियम, रजिस्ट्रेशन सिस्टम में अहम अपडेट
भारत-फ्रांस रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी और मैक्रों के बीच होगी निर्णायक बैठक
धामी सरकार का प्रशासनिक एक्शन, अफसरों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव
1947 का वो बजट, जिसने खाली खजाने के बावजूद रखी आत्मनिर्भर भारत की नींव