भारत-फ्रांस रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी और मैक्रों के बीच होगी निर्णायक बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत-फ्रांस रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी और मैक्रों के बीच होगी निर्णायक बैठक

-मैक्रों शिखर सम्मेलन में भी लेंगे भाग, प्रस्ताव को मिली थी मंजूरी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मेजबानी करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और तकनीकी के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। मैक्रों का यह दौरा तीन दिन का है और इसे भारत-फ्रांस संबंधों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक के बाद करीब एक दर्जन समझौते और एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। ये समझौते रक्षा, व्यापार, स्किल डेवलपमेंट, स्वास्थ्य और सप्लाई चेन जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़े होंगे। माना जा रहा है कि इन समझौतों से दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को नई दिशा मिलेगी।

मैक्रों शिखर सम्मेलन में भी लेंगे भाग
मैक्रों अपने दौरे के दौरान गुरुवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले एआई शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, दोनों नेता मिलकर ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ की भी संयुक्त रूप से शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम 2026 तक दोनों देशों में मनाया जाएगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य नवाचार, शोध और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार शाम मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर किया जाएगा।

इस प्रस्ताव को मिली थी मंजूरी
पिछले सप्ताह भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। ये विमान सरकार-से-सरकार समझौते के तहत खरीदे जाएंगे। इससे पहले भी भारत फ्रांस से राफेल विमान खरीद चुका है, जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है।

छठी वार्षिक रक्षा वार्ता
मंगलवार को बेंगलुरु में भारत और फ्रांस के बीच छठी वार्षिक रक्षा वार्ता भी होगी। इस बैठक में रक्षा सहयोग समझौते को अगले 10 वर्षों के लिए बढ़ाने पर सहमति बन सकती है। बातचीत में वायु और समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर खास जोर रहेगा, जो 2024 में तय किए गए डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप के अनुरूप होगा। कुल मिलाकर, ये दौरा भारत-फ्रांस साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माना जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox