नजफगढ मैट्रो न्यूज/चमोली/जोशीमठ/-सेना प्रमुख के प्रस्तावित दौरे को लेकर सेना के कई उच्च अधिकारी आज मलारी पहुंच गए हैं। सेना प्रमुख विपिन रावत बृहस्पतिवार को चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र मलारी का दौरा करेंगे।
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेना प्रमुख सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से मलारी पहुंचेंगे। वे यहां स्थानीय लोगों से भेंट कर उनके साथ अखरोट के पौधों का रोपण करेंगे। साथ ही वह चीन सीमा क्षेत्र में सरहद से लगी सेना की चैकियों में तैनात जवानों से भी भेंट करेंगे। बताया जा रहा है कि सेना प्रमुख दोपहर बारह बजे तक मलारी में रहेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


More Stories
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
अवैध नशा मुक्ति केंद्र बंद होने पर विधायक को धन्यवाद
क्रिकेट कोच की नियुक्ति पर सवाल!
उत्तराखंड की बेटी लकी रावत पहुंचेंगी नॉर्थ पोल, भारत की ओर से करेंगी शिरकत
आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर उत्तराखंड!