हरियाणावासियों को मिलेगा तोहफा, सैनी सरकार लेकर आई 100 गज के प्लॉट की स्कीम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणावासियों को मिलेगा तोहफा, सैनी सरकार लेकर आई 100 गज के प्लॉट की स्कीम

मानसी शर्मा /- हरियाणा में BJP की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणावासियों के लिए एक योजना लेकर आ रहे हैं। इस योजना के तहत अब राज्य में 2 लाख लोगों का अपना घर बनाने का सपना पूरा होगा। इस योजना के तहत जमीन से वंचित लोगों को गांवों में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे।

इस संबंध में हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के महानिदेशक जे गणेशन ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की हैं। इस बैठक में उन्होंने कई दिशा-निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि योजना के धरातल पर क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा। साथ ही, वे अपना घर बनाकर सुरक्षित व सम्मानित जीवन जी सकेंगे।

गरीब परिवारों के जीवनस्तर में होगा सुधार

जे गणेशन ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य राज्य में कम आय वाले उन परिवारों को प्लॉट उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत उन लोगों को प्लॉट दिए जाएंगे, जिनके पास अपना घर नहीं है। इस योजना से कई परिवारों को लाभ होगा। जिससे गरीब परिवारों के जीवनस्तर में सुधार होगा।

जे गणेशन ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए। जिससे लोगों को इसका लाभ यथाशीघ्र मिल सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वहां पक्की सड़कें, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क और खुले हरे-भरे स्थान जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox