न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच शुरु, इन खिलाड़ियों पर सबकी नजर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच शुरु, इन खिलाड़ियों पर सबकी नजर

मानसी शर्मा /- न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर है। बुधवार को पहले वनडे मैच की शुरुवात हो गई है। श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। खबर लिखने तक श्रीलंका ने 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना चुका था। गौरतलब है कि दो मैचों की टी 20 सीरीज 1-1 पर समाप्त हुई। यही कारण है कि सबकी नजर इस वनडे सीरीज पर टिकी है।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम वनडे में कुल अब तक 102बार भीड़ चुकी हैं। जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। न्यूजीलैंड ने 102 में से 52 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि श्रीलंका को 41 मैचों में जीत नसीब हुई है। आखिरी बार नवंबर में बेंगलुरु में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 लीग मैच में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी। जहां कीवी टीम ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया था।

हेड टू हेड रिकॉर्ड को देख के इतना साफ होता है की न्यूजीलैंड की टीम ज्यादा मजबूत है। हालांकि यह सीरीज श्रीलंका में खेली जा रही है। इसलिए कीवी टीम के लिए श्रीलंका को हराना इतना भी आसान नहीं होगा।

दोनों टीमों की स्क्वाड:

श्रीलंका वनडे टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल जनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), निशान मदुष्का (विकेटकीपर), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुष्का, मोहम्मद शिराज

न्यूजीलैंड वनडे टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जैक फाउलकेस, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox