केएल राहुल को याद आया आईपीएल फाइनल, कोहली को लेकर क्यों छलका दर्द?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केएल राहुल को याद आया आईपीएल फाइनल, कोहली को लेकर क्यों छलका दर्द?

मानसी शर्मा /-  आईपीएल 2025 के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी 10टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। वहीं, केएल राहुल ने भी अपनी टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स से नाता तोड़ लिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह फिर से रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से जुड़ सकते हैं। इन सबके बीच उन्होंने आईपीएल 2016के फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

छलका केएल राहुल का दर्द

केएल राहुल ने कहा कि आईपीएल 2016के फाइनल मुकाबले को लेकर विराट से कई बार बात हुई। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और मैंने इस बारे में चर्चा की है। राहुल ने कहा कि अगर हममे से कोई खिलाड़ी अंत तक खेलता, तो बेंगलुरू आईपीएल चैंपियन बन जाती। उन्होंने कहा कि अगर चिन्नस्वामी में आरसीबी जीतती, तो इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता था।

विराट शुरू से हैं आरसीबी में

बता दें कि विराट कोहली आईपीएल के शुरुआती सीजन से ही आरसीबी से जुड़े हुए हैं लेकिन आज तक टीम को खिताब नहीं जीता पाए हैं। वहीं आईपीएल 2016में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया था। बता दें कि टूर्नामेंट में उन्होंने 973रन बनाए थे। साथ ही अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। हालांकि आरसीबी फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार गई थी। बता दें कि, सनराईजर्स हैदराबाद अभी तक एक बार चैंपियन बनी है। वहीं, आरसीबी दो बार फाइनल खेल चुकी है लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है।

बता दें कि आईपीएल 2016 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी की तरफ से विराट कोहली, क्रिस गेल और एवी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खेल रहे थे। वहीं, हैदराबाद की तरफ से शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी मजबूती दे रहे थे। बता दें कि हैदराबाद की कप्तानी डेविड वार्नर कर रहे थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox