
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- जब भी हरियाणवी डांसर की बात होती हैं तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सपना चौधरी का आता हैं। लेकिन अब हरियाणवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा प्रांजल दहिया हर तरफ छाई हुई हैं। हरयाणवी इंडस्ट्री में प्रांजल दहिया को सपना चौधरी के टक्कर का माना जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर उनके वायरल गाने और वीडियो धमाल मचा रहे हैं।
बता दें कि प्रांजल दहिया एक हरियाणवी अभिनेत्री हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि उनकाजन्म 5 मई को हरियाणा के सोनीपत में हुआ था और इनके पिता एक गवर्नमेंट कर्मचारी हैं साथ ही इनकी माता एक कुशल ग्रहनी हैं। एक्टेस की पढ़ाई के बारे में बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की हैं। जिसके बाद ये अपने कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं। प्रांजल कॉलेज के समय से ही फोन का इस्तेमाल ज्यादा करती थी और वो टिक टॉक वीडियो भी खूब बनाती थी। उनके वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता था। धीरे धीरे प्रांजल लोगों के बीच लोकप्रिय होती गई और आज उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड अदाकाराओं से कम नहीं हैं।
हाल ही में एक्टस का एक गाना जीपसी रिलीज हुआ था जिसमें वो एक प्रेमिका के रूप में नजर आई थी और उनके अपोजीट दिनेश गोलान दिखे थे।इस गाने में जी डी कौर ने अपनी आवाज दी थे, साथ ही इस के निर्देशक अनिषो रहे थे। प्रांजल के गाने को 98 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं इसके अलावा हजारों में इसको लाइक्स मिले हैं। जीपसी गाने में दिनेश और प्रांजल की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया था।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी