सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पठानी को कोर्ट ने दी जमानत अवैध तस्करी में आया था नाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पठानी को कोर्ट ने दी जमानत अवैध तस्करी में आया था नाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/-  बॉलावुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ड्रग मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। दरअसल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत के बाद एनसीबी ने फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग कनेक्शन की जांच शुरू की थी। जिसमें कई दिग्गजों की क्लास लगी थी।

वहीं इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल ज्यादातर आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं। वहीं अब सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें कि पिठानी की पहली तीन जमानत अपील खारिज कर दी गई थी। जिसके बाद सिद्धार्थ ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

इस याचिका में पिठानी की तरफ से दलील की दी गई थी कि उनके खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो कि वह नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल थे। हालांकि एनसीबी की तरफ से तर्क दिया गया कि उनके लैपटॉप और फोन पर वीडियो और अन्य सबूत हैं, साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के खातों के जरिए बैंक से हुए लेनदेन भी नशीले पदार्थों की खरीद से जुड़े हैं।

इस मामले में पिठानी ने अपनी जमानत याचिका में यह भी कहा कि उनके खिलाफ धारा 27 ए को गलत तरीके से लागू किया गया है. उन्हें प्रताड़ित किया गया है। जिसके बाद जस्टिस भारती डांगरे ने 50,000 रुपये के निजी बॉन्ड पर जमानत का आदेश दिया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox