हरिद्वार: गुंडई के बीच खुद को ही लगी गोली, चौराहे पर खुलेआम हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरिद्वार: गुंडई के बीच खुद को ही लगी गोली, चौराहे पर खुलेआम हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार/रानीपुर मोड़/अनीशा चौहान/- हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक अपनी ही गुंडई का शिकार बन गया। हरिद्वार के सबसे सुरक्षित और व्यस्ततम माने जाने वाले चंद्राचार्य चौक के सामने हथियारों के साथ आए गुंडों ने एक युवक पर हमला किया, लेकिन घटना के दौरान एक हमलावर को खुद के ही तमंचे से गोली लग गई।

सूत्रों के अनुसार, घायल युवक अपने दो साथियों एक पुरुष और एक महिला के साथ एक युवक से पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने पहुंचा था। पहले स्कॉर्पियो कार में युवक को पीटा गया, फिर उसे कार से बाहर निकाल कर बेरहमी से मारने की कोशिश की गई। इसी दौरान एक हमलावर ने तमंचे की बट से वार करने की कोशिश की, लेकिन तमंचा चल गया और गोली सीधे हमलावर को ही लग गई। पूरे घटनाक्रम का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा मामला हरिद्वार के उस चौराहे पर हुआ, जहां कुछ महीने पहले एक सुनार की दुकान में डकैती की वारदात हो चुकी है।

घायल युवक को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन थे, वे किसको निशाना बना रहे थे और उनके पास हथियार कहां से आए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox