‘हम युवाओं के लिए नौकरी के बंद दरवाजे खोल देंगे’, RAHUL GANDHI ने बताया ‘इंडिया’ का संकल्प

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘हम युवाओं के लिए नौकरी के बंद दरवाजे खोल देंगे’, RAHUL GANDHI ने बताया ‘इंडिया’ का संकल्प

मानसी शर्मा / – केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव भी काफी करीब है इसी बीच राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी के नीयत पर सवाल उठाए हैं और सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी की रोजगार देने की नीयत नहीं है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र सरकार खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठी हुई हैं।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,”देश के युवाओं 1 बात नोट कर लो! नरेंद्र मोदी की नीयत ही रोजगार देने की नहीं है। नए पद निकालना तो दूर वह केंद्र सरकार के खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठे हैं। अगर संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के आंकड़ों को ही मानें तो 78 विभागों में 9 लाख 64 हजार पद खाली हैं।”

‘न सुरक्षा है और न सम्मान’

 उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केंद्र सरकार के पास इस बात का जवाब है कि 15 प्रमुख विभागों में 30% से अधिक पद खाली क्यों हैं? ‘झूठी गारंटियों का झोला’ लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री के ही कार्यालय में बड़ी संख्या में अति महत्वपूर्ण पद खाली क्यों हैं? स्थाई नौकरी देने को बोझ मानने वाली भाजपा सरकार लगातार संविदा व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है, जहां न सुरक्षा है और न सम्मान है।

‘हमने इन्हें भरने के लिए ठोस प्लान तैयार किया’

उन्होने आगे कहा,”खाली पड़े पद देश के युवाओं का हक हैं और हमने इन्हें भरने के लिए ठोस प्लान तैयार किया है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का संकल्प है कि हम युवाओं के लिए नौकरी के बंद दरवाजे खोल देंगे। बेरोजगारी के अंधेरे को चीर कर युवाओं के भाग्य का सूर्योदय होने वाला है।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox