पवन सिंह की जगह लेंगी अक्षरा सिंह, लड़ेंगी आसनसोल से चुनाव!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पवन सिंह की जगह लेंगी अक्षरा सिंह, लड़ेंगी आसनसोल से चुनाव!

मानसी शर्मा / –  2 मार्च को भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। जिसमें पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट पर भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह को उतारा था लेकिन 24 घंटे के अंदर ही पवन सिंह ने इस सीट से लड़ने से इनकार कर दिया। लेकिन अब सूत्रों के अनुसार, इस सीट पर भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह चुनाव लड़ेगी। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोजपुरी एक्ट्रेस के इस चुनाव के साथ राजनीति में एंट्री करने की तैयारी है। पवन सिंह के जगह अक्षरा सिंह को बेस्ट कैंडिडेट मानी जा रही हैं क्योंकि अक्षरा की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। अक्षरा के पिता ने दावा किया है कि, अक्षरा लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेंगी। लेकिन बीजेपी या अक्षरा ने इस बारे में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं किया है।

इस वजह से छोड़ी सीट

वहीं पवन सिंह ने इस सीट से चुनाव ना लड़ने के निजी कारण बताए हैं लेकिन बंगाल और बिहार के राजनीतिक गलियारे में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। राजनीतिक जानकार पवन सिंह के इनकार करने के दो वजह बता रहे हैं। सबसे पहला तो पवन पर कई बार महिलाओं को परेशान करने के आरोप लगते रहे हैं। वो चाहे घर के अंदर हो या फिर बाहर हो। महिलाओं के विवाद को लेकर अक्सर ही पवन सिंह चर्चा में रहते हैं।

पवन सिंह का विवादों से रहा है नाता

कथित तौर पर पवन सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर जो वीडियो और गाने शेयर किए जाते हैं वो भी बेहद आपत्तिजनक होते हैं। जिससे कई बार तो विवाद भी खड़ा हो चुका है। जानकारों का ये मानना है कि भाजपा कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। एक तरफ जहां संदेशखाली घटना पर बीजेपी महिला उत्पीड़न का आरोप लगाकर सड़क पर उतर आई है।दूसरी ओर से वो पवन सिंह को टिकट दे रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox