शर्मनाकः स्पेनिश महिला से रेप करने वाले 3 दरिंदे गिरफ्तार, बाकि की तलाश जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शर्मनाकः स्पेनिश महिला से रेप करने वाले 3 दरिंदे गिरफ्तार, बाकि की तलाश जारी

-महिला की आपबीती सुन एनडब्ल्यूसी ने लिया संज्ञान, बताया शर्मनाक हरकत

दुमका/झारखंड/शिव कुमार यादव/- झारखंड के दुमका में भारत भ्रमण पर अपने पति के साथ आई स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया है। एक तरफ जहां खुद पीड़िता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना की जानकारी दी है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी जांच तेज करते हुए कुल सात आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है और बाकि आरोपियों की तलाश जारी है। इसकी जानकारी दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने देते हुए कहा कि अन्य चार लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी पुलिस की जा रही है। वही एनडब्ल्यूसी ने संज्ञान लेते हुए प्रशासन जल्द आरोपियों को पकड़ने व महिला व उसके पति को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं।

रविवार को तीनों आरोपियों को दुमका कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उन्हे पुलिस कस्टडी में भेज दिया। विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर रांची से एफएसएल की टीम दुमका पहुंची है। दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के उस घटनास्थल पर एफएसएल के टीम पहुंची जहां घटना को अंजाम दिया गया था। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्रित किया।

           विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को जारी कर पीड़िता को न्याय दिलाने की बात की जा रही है। दुमका दुष्कर्म की पीड़िता स्पेनिश महिला व उसके पति को प्रारंभिक उपचार के बाद फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से देर शाम लगभग 6.30 बजे दुमका परिसदन में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें लाया गया है ताकि वो आराम से रह सकें। यहां महिला व पुरुष पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है, ताकि अनावश्यक लोग उन तक न पहुंचें और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
         विदेशी महिला से गैंगरेप के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कुरमाहाट पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार और पीड़ित महिला को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
          महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर जिले के डीसी और एसपी से मामले की जानकारी ली गई है. महिला आयोग अपने स्तर से मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. इस बीच स्पेनिश दंपत्ति को हॉस्पिटल से परिसदन में शिफ्ट किया गया है, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है.
          झारखंड में मनचलों का शिकार हुई जोड़ी ने अब तक एक लाख सत्तर हजार किलोमीटर की वैश्विक यात्रा बाइक से ही पूरी की है। दोनों ने अलग-अलग मोटरसाइकिल रखी है। इरान, इराक, सउदी अरब के बाद ये पाकिस्तान पहुंचे थे और वहां 8000 किमी का सफर तय करने के बाद इन्होंने बाइक से ही जुलाई महीने में भारत में प्रवेश किया था। लद्दाख, बीकानेर के करनी माता मंदिर, कन्याकुमारी होते हुए ये फरवरी के आरंभिक सप्ताह में श्रीलंका भी पहुंचे थे। इन्हें पश्चिम बंगाल होते हुए नेपाल पहुंचना था, जिसके लिए इन्होंने यह रास्ता चुना था।
         पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि अभी तक वह एक लाख सत्तर हजार किलोमीटर की वैश्विक यात्रा बाइक से ही पूरी कर चुके हैं लेकिन ऐसी दरिंदगी या किसी भी तरह की छेड़छाड़ जैसी हरकते उनके साथ नही हुई लेकिन इंडिया में उनके साथ जो हुआ उसे वो पूरी जिंदगी नही भूल पायेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox