हत्या की कोशिश के आरोपी को नजफगढ़ पुलिस ने दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हत्या की कोशिश के आरोपी को नजफगढ़ पुलिस ने दबोचा

जयविहार 25 फुटा के पास एक युवक को मारा था चाकू, बाईक में लगा दी थी आग
NMNews Jai Vihar

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला के अन्तर्गत नजफगढ़ थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी से एक बटनदार चाकू बरामद किया है। पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है।
                  इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 29 मार्च को शाम साढै 3 बजे जयविहार 25 फुटा रोड़ से एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने की पीसीआर काॅल आई थी। जिस पक कार्यवाही करते हुए एएसआई मुकेश व सिपाही महेश ने मौके पर पंहुचकर पीड़ित धीरज को घायल अवस्था में पाया जिसके पेट में चाकू लगा था। पुलिस ने तुरंत घायल को आरटीआर अस्पताल जाफरपुर ईलाज के लिए भेजा और चिकित्सकेों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को मौके से एक जली हुई बाईक भी बरामद हुई जो पीड़ित की ही थी। एसएचओ अजय शर्मा व एसीपी जोगेन्द्र सिंह जून ने इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए पीएसआई आकाश, सिपाही जितेन्द्र व ओमबीर की एक टीम बनाई। टीम ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए आखिर आरोपी अनुराग चैहान पुत्र शिव नारायण निवासी जयविहार नजफगढ़ को ढ़ूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक यह साफ नही हो पाया है कि आरोपी ने धीरज को चाकू क्यों मारा और उसकी बाईक को आग क्यों लगाई। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox