नजफगढ़/नई दिल्ली/- नेहरू युवा केंद्र संगठन, दिल्ली युवा एवम् खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने हर साल की तरह इस बार भी जिला में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एनवाईके की जिला युवा अधिकारी अंजली चौधरी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में जन-जन की भागीदारी जरूरी हो तभी हम अपने मकसद में कामयाब हो पायेंगे।

इस संबंध में सुश्री अंजली चौधरी ने बताया कि हर वर्ष अक्टूबर माह में एनवाईके द्वारा स्वच्छता अभभयान चलाया जाता है। इस वर्ष भी नेहरू युवा केंद्र, ज़िला दक्षिण-पश्चिम द्वारा क्लीन इंडिया 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता अभभयान चलाया जा रहा है। जिसमें ज़िला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा यूथ क्लब और एन.जी.ओ के साथ मिलकर पूरे ज़िले में स्वच्छता की गतिविधि करवाई जा रही है। इस अभियान में ज़िला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र में स्वच्छता की गतिविधि के लिए विभिन्न विभागों को आदेश दिया गया है। सभी विभाग इस अभ्भियान को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की सहायता करें।
इस अभियान को 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक चलाया जाना है। जिसमें नेहरू युवा केंद्र, ज़िला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की टीम द्वारा 1 अक्टूबर 2022 को स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया था। जिसमें 180 किग्रा कूडा को एकत्रित करके पास वाले कूडा घर में निस्तारण किया गया।

ज़िला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली द्वारा स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर से अब तक लगभग 104,19 किग्रा कूडा उठाया गया और निस्तारण किया गया। जिसमें लगभग 3374 युवाओं की भागीदारी रही और इस अभियान को पूरे माह में स्वच्छता अभियान को चलाया जाना है। साथ में सभी युवाओं को स्वच्छता अभियान के बारे में भी जागरूक करना है।
इसी कडी में आज एक मेगा स्वच्छता अभियान भी किया गया जिसमें श्री अनुराग ठाकुर जी माननीय मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने भाग लिया और बताया गया की देश भर में आज तक क़रीब एक लाख किलो सिगंल यू़ज प्लास्टिक को एकत्रित किया और उसका निस्तारण किया गया। आज उन्होंने चांदनी चौक में स्वयं और नेहरू युवा केंद्र संगठन, दिल्ली, एन.एस.एस और एन.सी.सी के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। आज नेहरू युवा केंद्र, ज़िला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली ने मेगा स्वच्छता अभियान के तहत सभी युवा मंडल, युवती मंडल, शिक्षा विभाग, दिल्ली पुलिस और ज़िला प्रशासन के साथ मिलकर क़रीब 4500 किग्रा कचरा उठाकर उसका निष्पादन किया।


More Stories
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता
राहुल गांधी, बोले- “यह महिलाओं को अधिकार देने का नहीं
नासिक की आईटी कंपनी में गंभीर आरोपों की जांच तेज