सेव माइक्रो फाइनेंस’ 2022 में 1200 करोड़ रुपये के लोन का वितरण करने को तैयार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सेव माइक्रो फाइनेंस’ 2022 में 1200 करोड़ रुपये के लोन का वितरण करने को तैयार

-सेव सॉल्यूशंस की सहायक कंपनी ‘सेव माइक्रो फाइनेंस’
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- फाइनेंस सेक्टर में प्रगति करते हुए, भारत के सबसे बड़े बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट नेटवर्कों में से एक, सेव सॉल्यूशंस की सहायक कंपनी ‘सेव माइक्रो फाइनेंस’ ने 2022 में 1200 करोड़ रुपये के लोन वितरित करने की योजना बनाई है। इस लक्ष्य को पूरा करने हेतु कंपनी अपनी लोन प्रोफ़ाइल को मजबूत करने के लिए विभिन्न पीएसयू बैंकों और निजी (प्राइवेट) बैंकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने का कार्य कर रही है।
                बिहार में स्थित, सेव सॉल्यूशंस, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में कियोस्क बैंकिंग और ग्राहक सेवा केंद्रों (सीएसपी) के एक समर्पित नेटवर्क के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास फाइनेंस सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने हाल ही में अपने ग्राहकों को लोन की सुविधा प्रदान करने के लिए को-लेंडिंग (लोन) समझौते के तहत एसबीआई के साथ भागीदारी की है।
              इस संबंध में जानकारी देते हुए, अजीत कुमार सिंह (संस्थापक निदेशक, एमडी और सीईओ, सेव सॉल्यूशंस) ने कहा, “सेव माइक्रो फाइनेंस में, हम ग्रामीण और अर्ध-शहरी लोगों को फाइनेंसिंग समाधान प्रदान कर रहे हैं। (क्रेटिड गारंटी स्कीम) सीजीएस योजना के एक भाग के रूप में, हमारे लोन की ब्याज दर पारंपरिक लोन की तुलना में 2 फीसदी कम है। इस साल, हमने 1200 करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी देने की योजना बनाई है। इसके अलावा, हमें विश्वास है कि एसबीआई के साथ हमारी को-लेडिंग (लोन) पार्टनरशिप हमें अपने लोन संचालन को बढ़ाने में मदद करेगी। अपने लांग टर्म विजन के अनुरूप, हम गुजरात, पश्चिमी यूपी, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और जम्मू-कश्मीर में भी अपने संचालन का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं। नई जेनरेशन के टेक्नोलॉजी आधारित माइक्रोफाइनेंस संस्थान के रूप में, ‘सेव माइक्रो फाइनेंस’  का इरादा 2022 में पूरे भारत में 2500 से अधिक पिन कोड तक अपने संचालन का विस्तार करने का है।
              सेव के बारे मेंः सेव सॉल्यूशंस भारत के सबसे बड़े बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट नेटवर्क में से एक है। इसमें 12000$ सीएसपी का नेटवर्क शामिल है, जो 8600$ गांवों में रहने वाले 21 मिलियन से अधिक ग्रामीण भारतीयों को सेवा प्रदान करता है, जो 28 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 559$ जिलों में फैले हुए हैं। फाइनेंस समाधानों के प्रति अपने समर्पण के कारण, सेव सॉल्यूशंस भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक जैसे बैंकिंग सेक्टर में बड़े नामों के लिए पसंदीदा बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट कंपनी है। अपनी सहायक कंपनियों सेव माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, सेव फाइनेंशियल सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड और न्यू हैबिटेट हाउसिंग फाइनेंस एंड डेवलपमेंट लिमिटेड के माध्यम से, मूल कंपनी एक ही छत के नीचे बड़ी संख्या में फाइनेंस प्रोडक्ट जैसे जेएलजी लोन, एलएपी, बिज़नेस लोन और होम लोन प्रदान करती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox