आयुर्वेदिक ब्रांड आयुथवेदा ने लॉन्च किया नया लोगो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आयुर्वेदिक ब्रांड आयुथवेदा ने लॉन्च किया नया लोगो

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत के सबसे विश्वसनीय प्रमाणिक आयुर्वेदिक ब्रांड, आयुथवेदा ने एक नये लोगो, एक नये रंग और नई टैगलाइन- “रूट से केयर करेगा” (जड़ों से देखभाल; एक स्थाई समाधान) के साथ अपनी ब्रांड पहचान को नया रूप दिया है। इस ब्रांड ने अपने लोगो को एक गोले के साथ घेरकर उसे दोबारा डिजाइन किया है, जोकि एकजुटता और सुरक्षा का प्रतीक है।
              रंग स्लेट ग्रे से बदलकर से बैंगनी (वॉयलट) कर दिया गया है और यह अच्छाई, प्रेरणा, जोश तथा एक बेहतर कल के बिल्कुल नये रंग का अहसास प्रदान करता है। नई पहचान बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ती है और इसे लक्षित समूहों के ग्राहकों से स्वीकृति मिल रही है। रीब्रांडिंग का अंतिम लक्ष्य मौजूदा समय में ग्राहकों से जुड़ना है, एक न्यू नॉर्मल, जहां अतीत के कई पहलू अब अच्छे नहीं रह गये हैं। चूंकि, मानव जाति दो मुख्य परेशानियों (महामारी और जलवायु परिवर्तन) से गुजर रही है, इसलिये ये घटनाएं लोगों की सेहत पर उल्टाअसर डालती हैं। एक ब्रांड के रूप में आयुथवेद ने एकजुटता, मानवता और सहानुभूति के साथ महामारी के प्रभाव को झेला है और उसी विश्वास के साथ लोगो को फिर से डिजाइन किया है।
                 आयुथवेदा के फाउंडर और एमडी संचित शर्मा ने कहा, “हमने जादुई रंग बैंगनी को चुना है क्योंकि ब्रांड का यह नया रंग, उत्साह और ताजगी को दर्शाता है। ऐसा माना जाता है बैंगनी रंग एक उच्च, ज्यादा विकसित आध्यात्मिकता को दर्शाता है और आयुर्वेद को अभूतपूर्व रूप से जोड़ता है। यह सौम्य-सा खूबसूरत रंग ग्राहकों में लक्ज़री का भाव जगाने के अलावा उनमें प्रेम और पुरानी यादों को जागृत करेगा। हम इस रंग के विश्वसनीय प्रोडक्ट्स की अपनी रेंज में उत्साह का अनुभव देना चाहते हैं। यह नीले रंग की शीतलता और लाल रंग के जोश का एक दमदार मेल है, जोकि सही मायने में हमारी मूल सोच को परिभाषित करता है। भीड़भाड़ वाले बाजारों में दिखाई देने वाले आकर्षण को ध्यान में रखते हुए, ब्रांड के इस रंग को चुना गया है।“
वर्तमान में, आयुथवेदा अपने ऑफलाइन स्टोर के बारे में जानकारी और दृश्यता को बढ़ाने के लिये कई ब्रांडिंग प्रोग्राम लॉन्च कर रहा है। यह ब्रांड अपने भव्य और स्टाइलिश स्टोर्स में बड़े-बड़े कटआउट प्रदर्शित करने के साथ-साथ ग्लो साइनेज, फ्लैंजेस और डीलर साइनबोर्ड भी प्रदर्शित कर रहा है। इन विशिष्ट ब्रांड स्टोर्स का उद्देश्य असंख्य ग्राहकों को अनूठा अनुभव प्रदान करना है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox