सुरक्षा चेतावनी के बावजूद चिंतलनार (सुकमा) पंहुचें अमित जोगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुरक्षा चेतावनी के बावजूद चिंतलनार (सुकमा) पंहुचें अमित जोगी

-अपनों के बीच पहुँच कर प्रशासन को दिया जवाब,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चिंतलनार/सुकमा/शिव कुमार यादव/- छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बढ़ते जनादेश से घबराई छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अब अमित जोगी को रोकने के लिए प्रशासनिक हत्थकंडे अपनाने शुरू कर दिये हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अमित जोगी ने कहा कि मुझे सुरक्षा का हवाला देकर िंचंतलनार (सुकमा) जाने से रोकने के लिए सुकमा जिला अधीक्षक की तरफ से एक पत्र मिला था कि मैं चिंतलनार ना जाऊं लेकिन मैं बता दूं की मै चिंतलनार पंहुच चुका हूं। सरकार मेरी चिंता ना करें मैं अपनो के बीच हूं।


                     उन्होने कहा कि जिस पत्र के माध्यम से सुरक्षा का हवाला देकर सरकार मुझे रोकना चाहती थी तो मैं बता दूं कि नक्सलियों के डर से अतिमहत्वपूर्ण व्यक्तियों को चिंतलनार नही जाने की मुझे सूचना दी गयी है। लेकिन मैं अतिमहत्वपूर्ण नही हूँ, बस्तर-सुकमा का विकास मेरे लिये अति महत्वपूर्ण है। चिंतलनार जाने से रोकना मेरे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। मैं चिंतलनार पंहुच चुका हूं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा मुझे रोके जाने की लाख कोशिशों के बाद भी अंततः मैं चिंतलनार पहुंच गया हूँ।  चिंतलनार पंहुचने पर ग्रामीणों ने बस्तर के पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया और उनके साथ बैठकर समस्याओं पर चर्चा भी की। इस मौके पर अमित जोगी ने ग्रामीणों को संबोधित किया और कहा कि वह उनके अपने और उनकी हर परेशानी व समस्या के लिए वह सरकार से टकराने को तैयार हैं। मेरा जीवन आपके लिए समर्पित है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox