अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा बिलासपुर, सीएम भी होंगे शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा बिलासपुर, सीएम भी होंगे शामिल

-बिलासपुर की मेजबानी में पहली बार देशभर से आऐंगे अतिथि, सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामाजिक युवाओं ने लिया संकल्प

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर/शिव कुमार यादव/- देश के इतिहास में पहली बार 5 मार्च को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है। इसकी मेजबानी बिलासपुर को मिली है। कार्यक्रम में देशभर से बड़े पदों पर आसीन सामाजिक बंधु आएंगे। कार्यक्रम की तैयारी बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि कार्यक्रम में ऐसी एकजुटता का परिचय देंगे, जिसकी चर्चा देशभर में होगी। 5 मार्च की दोपहर 12 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम भूपेश बघेल होंगे।
                   कार्यक्रम को लेकर यादव बंधुओं की उत्सुकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना बिलासपुर जिले के हर ब्लॉक, गांव में बैठक हो रही है। गुरुवार शाम एक बार फिर युवा नेताओं की बैठक मेयर निवास परिसर में स्थित गार्डन में हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर लंबी चर्चा की गई और सामाजिक बंधुओं से सुझाव मांगा गया। बैठक में यह बात छंटकर सामने आई कि यह पहला मौका है, जब समाज के राष्ट्रीय कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी बिलासपुर को मिली है। इसलिए हमें भेदभाव और गुटबाजी भुलाकर एकता का परिचय देना होगा, ताकि देशभर में छत्तीसगढ़ के यादवों का नाम रोशन हो सके। वक्ताओं ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। इसलिए इसे राजनीतिक चश्मे से न देखा जाए। संकल्प लिया जाए कि हम ऐसी एकता का परिचय देंगे, जो देशभर में मिसाल बन जाए। संगठन की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। समाज का उत्थान होगा तो सामाजिक लोग ही तरक्की करेंगे। उन्होंने यूपी, बिहार, झारखंड, आंध्रप्रदेश आदि प्रदेशों का उदाहरण दिया कि जब भी वहां यादवों की अस्मिता की बात आती है तो सभी बिना बुलाए एक मंच पर आकर खड़े हो जाते हैं और उन ताकतों को करारा जवाब देते हैं, जो यादवों को तोड़ने की साजिश रचते हैं। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय सचिव बलवीर यादव, प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, मेयर रामशरण यादव, प्रदेश प्रमुख महासचिव एसडी यादव, शैलेंद्र यादव, अजय यादव, राकेश यादव, गौरीशंकर यादव, धन्नू यादव, जसवंत यादव, दत्तात्रय यादव, अखिलेश यादव, लक्ष्मी यादव, शंकर यादव, रूपेश यादव, ललित यादव, लाला यादव, सरजू यादव, विश्वनाथ यादव, संदीप यादव, राजकमल यादव, बद्री यादव, कमल यादव, विजय यादव, गोविंदा यादव, रजनी यादव, सुजीत यादव, राजकुमार यादव, दुर्गेश यादव, मनोज यादव, आयुष यादव, उत्तम यादव, राहुल यादव, राजा यादव, शनि यादव, सतेंद्र यादव, सुकुमार यादव समेत सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox