
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/भावना शर्मा/- नशे के खिलाफ द्वारका जिला पुलिस ने पूरे जोर-शोर से अपना अभियान चलाया है जिसके तहत रोजाना ही पुलिस टीमें शराब माफियाओं व तस्करों को तो दबोच ही रही है साथ ही जिला में ड्रग्स माफियाओं व तस्करों के खिलाफ भी कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में द्वारका एएटीएस पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को दिचाऊं कलां गांव से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। मामला द्वारका जिला के बाबा हरिदास नगर थाने का है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम नवीन कुमार है जो हिरणकूदना गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 23 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को बरामद किया है।
द्वारका ज़िले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने आज सुबह 10 बज कर 40 मिनट पर जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सुचना मिली थी की एक शराब तस्कर हरियाणा से दिचाऊं कलां गांव के रास्ते कार में अवैध शराब लेकर आने वाला है। इसे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर विकास यादव, एसआई दिनेश कुमार, एएसआई टोपेश, मुकेश, हेड कांस्टेबल संदीप, इन्दर, हेमचंद, जगत और राजबीर की टीम बनाई गईं। पुलिस ने दिचाऊं कलां नाले के पास जाल बिछाया। तभी उन्हें एक कार आती हुई दिखाई दी जो काफी संदिग्ध लग रही थी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया परन्तु कार चालक पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिसकर्मियो ने उसका पीछा कर उसे कुछ ही दुरी पर पकड़ लिया। कार की तलाशी के दौरान 23 कार्टनों में भरे अवैध शराब के 1150 क्वाटर्स बरामद हुए जो सिर्फ हरियाणा में ही बेचने के लिए मान्य थे। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर शराब सप्लायर का पता लगा रही है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”