50 लाख की ड्रग्स के साथ काला जठेड़ी गैंग के बदमाश गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

50 लाख की ड्रग्स के साथ काला जठेड़ी गैंग के बदमाश गिरफ्तार

-द्वारका स्पेशल स्टाफ की टीम ने नजफगढ़ नाले से दबोचा, आरोपी झाड़ौदा गांव का रहने वाला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने काला जठेड़ी गैंग के एक बदमाश को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नजफगढ़ नाले से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। आरोपी के पास से 61 ग्राम परिष्कृत एम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद हुई है। जिसकी  अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार किये गए बदमाश की पहचान कपिल डागर के रूप में की गई है जो नजफगढ़ के झड़ौदा कलां गांव का रहने वाला है।
                    द्वारका ज़िले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सुचना मिली थी की काला जठेड़ी गैंग का एक बदमाश कार से ड्रग्स लेकर आने वाला है। इसे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर नवीन कुमार की देखरेख में एसआई तरुण कुमार ,बहादुर सिंह, बिजेन्दर, एएसआई करतार, हेड कांस्टेबल देव कुमार, कुलदीप, जगदीश, नागेंदर, विकास, कुलभूषण और कांस्टेबल रवि की टीम बनाई गई। पुलिस ने नजफगढ़ नाले के पास ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिग्थ परिस्थिति में एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया परन्तु वह उन्हें चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन टीम ने उसका पीछा कर उसे कुछ ही दुरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद पाउडर मिला जिसकी जांच करने पर पता चला की वह परिष्कृत एम्फेटामाइन ड्रग्स है। पुलिस ने ड्रग्स की मात्रा 61 ग्राम बताई है। पुलिस पूछताछ में पता चला की आरोपी काला जठेड़ी गैंग का सक्रिय सदस्य है और इसने मोहन गार्डन में अपने साथी सुधीर के साथ मिलकर एक शख्श को मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर इसके साथी सुधीर की तलाश कर रही है। साथ पुलिस इस मामले में सारे सोर्स भी पता करने की कोशिश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox