
उत्तराखंड/अनीशा चौहान/- केदारनाथ धाम में बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल प्रातः 7 बजे विधि विधान से बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाएंगे।
इस बार मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। ऋषिकेश और गुजरात से आई पुष्प समिति ने मंदिर को 108 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप में सजाया है। इन फूलों की सुगंध और सुंदरता से मंदिर परिसर एक दिव्य आभा से भर गया है। बाबा केदारनाथ की डोली आज शाम धाम पहुंचेगी, जिसकी अगवानी के लिए श्रद्धालु पहले ही बड़ी संख्या में पहुँचने लगे हैं। मंदिर की अलौकिक सजावट और आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।
जिला प्रशासन ने कपाट खुलने के इस शुभ अवसर पर सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की है। मंदिर परिसर में पुलिस बल, आपदा राहत टीमें और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!