
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा के लिए दिल्ली में सीएम योगी स्टार प्रचारक हैं। सीएम योगी की दिल्ली में 14 जनसभाएं होनी तय हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक सीएम दिल्ली में चार दिन में 14 सभाएं करेंगे, जिसमें खासकर यूपी और उत्तराखंड के मतदाताओं को साधेंगे। बृहस्पतिवार को उनकी किराड़ी, जनकपुरी और उत्तम नगर में जनसभा प्रस्तावित है। तत्पश्चात 28 जनवरी को मुस्तफाबाद, घोंडा, शाहदरा, पटपड़गंज में, जबकि 30 जनवरी को महरौली, आरकेपुरम, राजेंद्र नगर और छत्तरपुर में चुनावी सभाएं हैं। वहीं 1 फरवरी को पालम, बिजवासन, द्वारका में जनसभा का कार्यक्रम है।
जनता की समस्याओं पर तत्काल लें एक्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। वहां एक महिला के इलाज संबंधी फरियाद पर उन्होंने अफसरों से मेडिकल कॉलेज या किसी अन्य उच्च स्तरीय अस्पताल में इलाज कराने का निर्देश दिया। सीएम ने आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल एक्शन लें। इसमें हीलाहवाली अक्षम्य होगी।
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में करीब 100 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,