बीआरजी पॉइंट सेक्टर 9 में कराया गया “आईओएन का ट्रेनिंग रन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीआरजी पॉइंट सेक्टर 9 में कराया गया “आईओएन का ट्रेनिंग रन

-टाटा मुंबई मैराथन मे बीआरजी ग्रुप ने बेहतर प्रदर्शन के दम पर किया बोस्टन मैराथन में क्वालीफाई

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने 19 जनवरी 2025 को सेक्टर 9 स्थित बीआरजी पॉइंट पर “आईओएन का ट्रेनिंग रन“ का आयोजन किया। वहीं इस सप्ताह मुंबई में आयोजित टाटा मुबई मैराथन में बीआरजी धावकों ने भाग लिया और अपने बेहतर प्रदर्शन के चलते बीआरजी के 4 धावकों ने बोस्टन मैराथन के लिए क्वालीफाई किया। उनकी इस सफलता से खिलाड़ियों में एक नया जोश दिखाई देने लगा है।

बीआरजी कोच दीपक छिल्लर ने आईओएन ट्रेनिंग रन के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोमो रन का आयोजन विशेष रूप से समाज में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया। साथ ही, इसका उद्देश्य वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग जुटाना भी है।

आयोजन का उद्देश्य और महत्व
बीआरजी पॉइंट पर उपस्थित प्रोमो रन मे धावको को इवेंट के बारे मे कोच रविंद्र और जितेंद्र आर्य ने बताया कि आईओएन ग्रुप ने नोएडा में 23 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले “आईओएन कंट्रीब्यूशन रन 2025“ के छठे संस्करण की घोषणा की है। यह आयोजन 2018 से हर साल वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए संसाधन जुटाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिसमे नोएडा मे हाफ मैराथन,10, 5 किलोमीटर की दौड कराई जाएगी। इसी के तहत बहादुरगढ़ में यह प्रोमो रन आयोजित किया गया।

प्रोमो रन बहादुरगढ आयोजन की मुख्य गतिविधियांः

रनिंग कैटेगरीः 3 और 5 किलोमीटर की दौड़
वॉकेथॉनः सीनियर नागरिकों और परिवारों के लिए 2 किलोमीटर की वॉक।

ज़ुंबा सेशन
शीतल मेहरा ने ज़ुंबा सेशन करवाया
तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न संगीत की धुनों पर ज़ुंबा डांस।

प्रमुख उपस्थिति और सहभागिता
प्रातः 6ः30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ पुरुषों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रमुख प्रतिभागीः
नारी शक्ति सेः
सोनिया शर्मा, बिमला सतीश अक्षैनी, सुमन, नीरज, विमलेश, किरण नरूला, अमृत कौर, रेखा बेनीवाल, अनु राठी, नीलम राठी, अनु राठी, तनु राठी व मुन्नी।

पुरुष प्रतिभागीः
परवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, नवीन राणा,र विंद्र दहिया, कपिल, ब्रह्म प्रकाश, जगजीत राठी, नवीन दलाल, अंगद, आरिका, धर्मवीर, हितेश अहलावत, निरंजन, अभिनव, धर्मवीर सैनी, अनुराग सचान, सुनील कश्यप, दीपक पंत, सुनील कुमार, आशीष कुमार, सूर्य प्रताप, प्रदीप शर्मा, अजय कंडोला, नरेश शर्मा, जयदेव राठी, पवन गौतम, नितिन अत्री, रणबीर सांगवान, भोजराज टाक, रेयांश टाक, अनुराग गोयल, संदीप शर्मा, सत्यवान, दक्ष, सुनील कुमार बेनीवाल, गौरव, विनोद राठी, एन.के. नारा
आर.के. मोर, अनुप सिंह, विजय वरुण, सुभोध, प्रिंस, अनिल, चिकारा, निकुंज, लक्ष्मण सिंह पंवार, हर्षित सिंह पंवार, नीरज माथुर, रमेश शर्मा, भौमिक, सुशील कुमार, जयदीप, रिषभ, मिसिता, भूपेंद्र, कृष्ण
और अन्य।

भविष्य के आयोजन
23 मार्च 2025 को नोएडा में “आईओएन“ के तहत 5, 10, और 21 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन होगा। आयोजकों ने सभी से इसमें भाग लेने की अपील की है।वही रविवार को ही मुंबई में आयोजित टाटा मुंबई मैराथन 2025 में देशभर व विदेश से आए 65000 धावकों ने हिस्सा लिया, जिसमें बहादुरगढ़ रन्स ग्रुप (बीआरजी) ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इस प्रतिष्ठित मैराथन में बीआरजी ग्रुप की चार पूनम अग्रवाल, पुनम वर्मा. अनजुम, मीनाशी वर्मा ने नारी शक्ति अपनी को दिखाते हुए अद्भुत मेहनत और दृढ़ता से 42 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।  21 किलोमीटर मे नेहा, 10 किलोमीटर मे संध्या,पिंकी ,प्रमिला ने दौड पूरी की। बीआरजी ग्रुप के पुरुष धावकों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और बोस्टन मैराथन के लिए क्वालीफाई किया। कर्नल कृष्ण बधवार, गुलाब सिंह, राकेश सरण, देवेंद्र किशोर ने अपने अपने आयु वर्ग मे बोस्टन मैराथन क्वालीफाई कर लिया है। इनमें कर्नल कृष्ण बधवार, कैप्टन प्रसाद, सजयं, सुरेंद्र दलाल, गुलाब सिंह, राकेश सरण, देवेंद्र किशोर, नरेंद्र राम, अरुण विजयरण, सन्नी राणा, सुनिल और सुमित राणा के नाम प्रमुख हैं। 42 किलोमीटर की मैराथन को सफलतापूर्वक पूरा कर मेडल हासिल किया।

संदेश और अपील
यह आयोजन न केवल स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है, बल्की समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास करता है। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रकार यह कार्यक्रम एक सशक्त संदेश देता है कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox