दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने थामा आप का दामन, कांग्रेस को झटका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने थामा आप का दामन, कांग्रेस को झटका

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कस्तूरबा नगर के कोटला मुबारकपुर वार्ड से दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पटका और टोपी पहनाकर प्रियंका अग्रवाल को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर प्रियंका अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ दिल्ली का चुनाव लड़ रही है। प्रियंका अग्रवाल का आम आदमी पार्टी के परिवार में स्वागत है। उनके आने से कस्तूरबा नगर विधानसभा समेत पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं, बीजेपी अभी तक दो सूचियों में 58 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 12 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान बाकी है। वहीं, कांग्रेस अब तक 48 सीटों का कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है, 22 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन चल रहा है।

संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा
बीजेपी और आप के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हैं। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने भी आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला। अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्ट करार दिया। इसके बाद आप ने भी उनके ऊपर निशाना साधा। आप ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता चुनाव में जीत हासिल करने के लिए वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने झुग्गियों को उजाड़ने का काम किया है। वोटिंग के दिन झुग्गीवाले बीजेपी को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने साल 2022-23 में 35 बार मुहिम चलाकर गरीबों के आशियाने तोड़ने का काम किया है। वोटर लिस्ट में भी बीजेपी गड़बड़ी कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox